Regional

अस्मिता वुशू लीग में जिले की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सात पदक पर जमाया कब्जा

 

 

चाईबासा: जमशेदपुर के तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में रविवार को “खेलो इंडिया अस्मिता वुशू लीग” का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों से कुल 210 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चाईबासा की “सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी” की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

सब जूनियर वर्ग में

अंजलि जामुदा ने रजत पदक (36 किग्रा),

तनुश्री प्रमानिक ने कांस्य पदक (32 किग्रा),

अंशु पूर्ति ने स्वर्ण पदक (45 किग्रा) तथा

दीप्ति बानरा ने स्वर्ण पदक (53 किग्रा) जीता।

सीनियर वर्ग में

शिल्पी सूंडी ने स्वर्ण पदक (53 किग्रा),

आयुषी सिंह कुंटिया ने रजत पदक (53 किग्रा) और

मंजरी हेंब्रम ने रजत पदक (45 किग्रा) अपने नाम किया।

सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक विवेक खलखो ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की बालिकाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अस्मिता लीग का उद्देश्य देशभर की महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना और उनके खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में जिले की बेटियों के प्रदर्शन से स्थानीय खेल प्रेमियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

Related Posts