Crime

झारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह, अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट गैंगस्टर मयंक सिंह ने झारखंड एटीएस को राहुल सिंह के बारे में दी पूरी इनपुट, विदेश में बैठकर चलाता है आजाद सरकार और झांगुर गिरोह

 

रांची : झारखंड एटीएस अपराध पर लगाम कसने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। हाल के दिनों में रिमांड पर आये गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने कई खुलासे किए है। मयंक सिंह ने हाल के दिनों में अपराध जगत में चर्चित नाम राहुल सिंह का पूरा चिट्ठा खोल दिया है। मयंक सिंह से जानकारी मिलने के बाद झारखंड एटीएस की रडार पर अब राहुल सिंह है। झारखंड एटीएस की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है। वहीं, मयंक सिंह ने पूछताछ में एटीएस को बताया है कि राहुल सिंह विदेश में बैठकर अपराध का नेटवर्क संभाल रहा है। वह लातेहार जिला के चंदवा थाना अंतर्गत चेटर गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसका लोकेशन अजरबैजान-जॉर्जिया के सीमावर्ती इलाके में शरण लिया है। इंटरनेट के माध्यम से झारखंड में अपराध का सिंडिकेट चला रहा है।

इंग्लिश बोलना या समझना नहीं आता है राहुल सिंह को

मयंक सिंह ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि राहुल सिंह विदेश से अपराध का नेटवर्क चला रहा है। लेकिन, उसे ना तो उस देश की भाषा आती है, ना ही इंग्लिश बोलने या समझने। अजरबैजान में पकड़ाने के बाद राहुल सिंह ने अपना लोकेशन बदल लिया था। फिलहाल अजरबैजान-जॉर्जिया की सीमा पर जीवन यापन गुजार रहा है। आने वाले किसी भी दिन में राहुल सिंह पुलिस के हांथ लग सकता है।

आजाद सरकार और झांगुर गिरोह का संचालन करता है राहुल

एटीएस रिमांड पर मयंक सिंह ने बताया कि राहुल सिंह द्वारा आजार सरकार और झांगुर गिरोह नाम से दो अपराधिक गिरोह चलाया जा रहा है। कुछ माह पूर्व अमन साहू का इनकाउंटर में मारे जाने के बाद राहुल सिंह झारखंड में गिरोह को चला रहा है। अपराध जगत से आये पैसों को हवाला के माध्यम से विदेशी एकाउंट में ट्रांसफर करवाता है।

अपराध की शैली में आया है काफी बदलाव

झारखंड में अपराध की शैली में अब काफी परिवर्तन देखा जा सकता है। पहले गैंगस्टर हो या अपराधी भारत के किसी दूसरे राज्य में छुपकर अपराध का नेटवर्क चलाते थे। लेकिन, डिजिटल दुनिया में सारा नेटवर्क विदेश में बैठकर संचालित हो रहा है। जी हां, झारखंड एटीएस की रिमांड पर गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने यह खुलासा किया है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने अमन साहू गिरोह से जुड़े हर किसी सदस्य का पूरा इतिहास भूगोल झारखंड एटीएस के सामने रख दिया है।

क्या कहना है एटीएस एसपी का

झारखंड एटीएस एसपी ऋषव झा का कहना है कि मयंक सिंह ने पूछताछ में गिरोह के कई लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। एटीएस उसके बताये सूचनाओं पर काम कर रही है। राहुल सिंह को भी जल्द विदेश से भारत लाया जायेगा। इसके लिए राज्य से लेकर केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही है।

Related Posts