सरायकेला-खरसावाँ में पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, अफीम की अवैध खेती रोकने को जागरूकता अभियान

सरायकेला।सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार, 13 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में दलभंगा ओपी परिसर में स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से यह शपथ ली कि वे अफीम की खेती नहीं करेंगे।
बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला ने ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ मौजूद कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को यह भी प्रोत्साहित किया गया कि वे अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती अपनाकर अपनी आजीविका सुरक्षित और स्थायी बनाएं।