सौरभ कुमार सिंह की क्रिमिनल अपील खारिज, 1 साल जेल और 5.7 लाख रुपए का जुर्माना बरकरार
जमशेदपुर: सौरभ कुमार सिंह द्वारा दायर की गई क्रिमिनल अपील 50/2025 को ए डी जे 5 के न्यायालय में श्रीमती मंजू कुमारी ने दिनांक 10/09/2025 को खारिज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार सिंह पर ओम प्रकाश सिंह ने 5 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। निचली अदालत के रिचेश कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने सौरभ कुमार सिंह को 1 साल की जेल की सजा और 5 लाख 70,000 रुपए का जुर्माना लगाया था।
इस मामले में शिकायतकर्ता ओम प्रकाश सिंह का पक्ष निचली अदालत और ए डी जे 5 के न्यायालय में उनके अधिवक्ता एस.एस. दुबे ने रखा।
न्यायालय ने अपील खारिज कर, निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखा।