मानगो में व्यक्ति ने तनाव के चलते फांसी लगा कर दे दी जान, तहकीकात में जुटी पुलिस

न्यूज़ लहर संवाददाता
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पंजाबी लाइन में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक 41 वर्षीय अमृत पाल सिंह है। वह अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरतलब है कि अमृत पाल सिंह ने दो शादी की थी। लेकिन दोनों ही रिश्ते टूट गए थे। पत्नियों के अलग हो जाने के बाद अमृत पाल सिंह अपनी मां के साथ रह रहे थे। इसी साल फरवरी में उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद से वे तनाव में रहते थे। बताया जा रहा है कि वे शराब की लत भी शिकार हो गए थे। वह खूब दारू पीते थे।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों ने देखा कि अमृत पाल सिंह का दरवाजा बंद है। इसके बाद लोगों ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर का मंजर देखते ही सभी के होश उड़ गए। सब ने अमृत पाल सिंह को फंदे से लटकता देखा और फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अमूत पाल सिंह ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।