Regional

Ranchi News : छठ महापर्व की तैयारियां तेज़, प्रशासक सुशांत गौरव ने किया जेल तालाब और चडरी तालाब का निरीक्षण

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रांची नगर निगम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में आज प्रशासक सुशांत गौरव ने जेल तालाब और चडरी तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पर्व के मद्देनज़र स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित कई दिशा-निर्देश जारी किए।

जलाशयों का संरक्षण, सबकी जिम्मेदारी

प्रशासक गौरव ने कहा कि जलाशयों का संरक्षण किसी एक संस्था का कार्य नहीं, बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति तालाबों में कचरा या अपशिष्ट न डाले और न ही अतिक्रमण करे।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही रांची के जलस्रोतों को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सकता है।

जेल तालाब निरीक्षण के मुख्य बिंदु

सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, छठ पर्व तक विशेष सफाई अभियान जारी रखने का निर्देश।
* पानी की शुद्धता हेतु फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग को सुनिश्चित करने को कहा।
* अभियंता कोपेवर ब्लॉक्स की मरम्मत और पेंटिंग शीघ्र पूरी करने का निर्देश।
* काली पूजा के अवसर पर विसर्जन स्थल निर्धारित कर तालाब को प्रदूषणमुक्त रखने का निर्देश।
* इनफोर्समेंट टीम को नो-एंट्री ज़ोन लागू करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने का आदेश।

चडरी तालाब निरीक्षण के दिशा-निर्देश

एंट्री पॉइंट का समतलीकरण शीघ्र पूरा करने का निर्देश।
बाउंड्री वॉल के बाहर की नालियों की सफाई और नए स्लैब लगाने का निर्देश।
* परिसर में स्थित पेड़ों की छटाई और विशेष प्रकाश व्यवस्था करने को कहा गया।

-छठ घाटों पर विशेष तैयारियाँ

प्रशासक के निर्देशानुसार, हर छठ घाट पर कृत्रिम चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं ताकि व्रतियों को सुविधा मिल सके।

* भीड़ के अनुसार चेंजिंग रूम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
* चेंजिंग रूम में डबल लेयर मैट का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
* तालाब की गहराई को देखते हुए मजबूत बैरीकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए गए।

63 स्थलों पर कृत्रिम तालाब का निर्माण

प्रशासक श्री गौरव ने बताया कि इस वर्ष रांची नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 63 स्थलों पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जा रहा है।
इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में पूजा संपन्न करने की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी

निरीक्षण दल में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, अभियंतागण, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

 

Related Posts