Regional

दीपावली की पूर्व संध्या पर झारखंड में शहीद परिवारों का सम्मान, वीरों को दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर : दीपावली की पूर्व संध्या पर पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वीर सपूतों के परिजनों को डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए गए।

सम्मानित शहीद परिवारों में शामिल रहे

1. सुनीता शर्मा, पत्नी शहीद मनोज कुमार
2. जगमाया देवी, माता शहीद किशन दुबे (शौर्य चक्र)
3. दुर्गावती देवी, पत्नी शहीद जितेंद्र कुमार
4. पदमा राव, पत्नी शहीद श्रीनिवास राव
5. नायब सूबेदार नवीन, पिता शहीद मनोरंजन (शौर्य चक्र, मरणोपरांत)
6. शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही गणेश हांसदा, गलवान घाटी (चीन बॉर्डर)
7. शहीद दिलीप बेसरा

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन के कर्नल रजनीश शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, हंसराज सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुंदन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सतनाम सिंह और विजय कुमार त्रिपाठी ने सहयोग किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दीपावली का यह पर्व हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

 

Related Posts