Regional

जमशेदपुर से 40 लोगों का काफिला उमरा के लिए होगा रवाना, मदरसा फैजुल उलूम में हुआ विशेष कार्यक्रम

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर से 40 लोगों का एक काफिला उमरा की तीर्थयात्रा के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का रवाना होगा। यह काफिला 24 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन जमशेदपुर से निकलेगा। रवानगी से पहले सोमवार को धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मौलाना फरीद सीवानी, मौलाना जियाउल्ला समेत कई उलेमा ने शिरकत की। उलेमाओं ने यात्रियों को उमरा के दौरान बरते जाने वाले नियमों और दुआओं की जानकारी दी।

गौरतलब है कि यह काफिला पहले दिल्ली पहुंचेगा, जहां से 25 और यात्री मक्का के लिए रवाना होंगे। इनकी फ्लाइट 25 अक्टूबर को रवाना होगी। इसके अलावा 6 लोग जेद्दा से उमरा के लिए जाएंगे।

पूरी यात्रा की व्यवस्था अजीज टूर एंड ट्रेवल्स की देखरेख में की गई है। जमशेदपुर से जाने वाले सभी यात्री सुपर डीलक्स श्रेणी में शामिल हैं और उन्हें मक्का में फोर स्टार होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। वहीं, दिल्ली से जाने वाले यात्रियों को इकोनॉमी श्रेणी में रखा गया है।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को दुआओं और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

 

Related Posts