Regional

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा भोग वितरण समारोह, विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई नेता हुए शामिल

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर : बुधवार को काली पूजा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर भोग वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा की तेजतर्रार विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से पहुंचीं और मां काली की पूजा अर्चना के बाद भोग ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक होते हैं और आम जन को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

वहीं, जमशेदपुर पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी समारोह में पहुंचे और पूजा में भाग लेकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूजा में भाग लिया और भोग वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

पूरे आयोजन में भक्ति और सामूहिक एकता की झलक देखने को मिली। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक समरसता का भी संदेश देता नजर आया।

 

 

Related Posts