Ghatshila By-election 2025 : तकनीकी कारणों से चार उम्मीदवारों का पर्चा खारिज, चुनाव मैदान में बचे 14 प्रत्याशी

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन उम्मीदवारों का पर्चा खारिज कर दिया गया है और अब कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। तीन उम्मीदवारों का पर्चा खारिज होने के बाद अब 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। घाटशिला विधानसभा चुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच मुकाबला होगा। सोमेश सोरेन पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं तो बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं।
यहां संक्षिप्त जानकारी दी गई है
मान्य अभ्यर्थियों की सूची (कुल 14)
1. परमेश्वर टुडू – निर्दलीय
2. श्रीलाल किस्कू – निर्दलीय
3. बाबूलाल सोरेन – भाजपा
4. सोमेश चंद्र सोरेन – झामुमो
5. पार्वती हांसदा – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
6. मनसा राम हांसदा – निर्दलीय
7. नारायण सिंह – निर्दलीय
8. विकास हेम्ब्रम – निर्दलीय
9. पंचानन सोरेन – भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
10. बसंत कुमार तोपनो – निर्दलीय
11. रामदास मुर्मू – जेएलकेएम
12. मनोज कुमार सिंह – निर्दलीय
13. विक्रम किस्कु – निर्दलीय
14. रामकृष्ण कांति माहली – निर्दलीय
अस्वीकृत अभ्यर्थियों के नाम (कुल 3)
1. मालती टुडू – निर्दलीय
2. दुखिराम मान्डी – आपकी विकास पार्टी
3. मंगल मुर्मू – राष्ट्रीय सनातन पार्टी