Regional

जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई गई श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, चित्रांश महापरिवार मानगो का भव्य आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर : श्री श्रीचित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन इस वर्ष भी चित्रांश महापरिवार, मानगो द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह पूजा कार्यक्रम मानगो के शंकोसाई 4 नंबर मेन रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट ऑफिस के समीप संपन्न हुआ।

यह परंपरा वर्ष 1996 से निरंतर जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 55 सदस्यों की कमेटी ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

पूजा का आरंभ सुबह 11 बजे किया गया, जो दोपहर 2 बजे आरती और हवन के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के बच्चों और महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों और महिलाओं को मानक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समुदाय के सभी सदस्यों ने आपसी एकता, सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – संजय वर्मा, प्रीती सिन्हा, राजकुमार श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, बिश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द किशोर सिंह, संजीव सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा, पवन कुमार, अजय श्रीवास्तव, बिष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, नीलम सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा, बिशाल परासर, अमित कुमार, निखिल सिन्हा, राजेश कुमार, शौरभ सिन्हा, अनमोल किशोर** सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति।

कार्यक्रम की सफलता में सभी 55 सदस्यों की टीम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को शानदार ढंग से संपन्न कराया।

Related Posts