Regional

जमशेदपुर में तृतीय लिंग का धार्मिक समारोह 24 अक्टूबर को, आएंगे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर : जमशेदपुर में तृतीय लिंग समुदाय का धार्मिक कार्यक्रम 24 अक्टूबर को होगा। यह जानकारी महामंडलेश्वर अमरजीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी महामंडलेश्वर अमरजीत सिंह ने दी है। उन्होंने गुरुवार को भालूबासा के जम्बो अखाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बिष्टुपुर के राम मंदिर से सुबह 9:00 बजे शोभायात्रा निकलेगी। इस शोभा यात्रा में ढोल नगाड़े और बाल शोभा रथ आकर्षण का केंद्र होंगे। मुख्य कार्यक्रम बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में होगा। इस मौक पर गीता प्रेस की तरफ से सनातन धर्म पर एक नाट्य रूपांतरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी धार्मिक संस्थाएं और बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

Related Posts