जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई नाग पंचमी, साकची में दक्षिण भारतीय समुदाय ने की नाग देवता की पूजा
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : जमशेदपुर में नाग पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के साकची समेत विभिन्न इलाकों में, खासकर दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने विशाल पेड़ों के नीचे नाग देवता की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दूध, फल और तिल का प्रसाद अर्पित कर नाग देवता से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग के बिल के पास पूजा की जाती है ताकि परिवार पर कोई संकट न आए और जीवन में खुशहाली बनी रहे। श्रद्धालुओं का कहना है कि हर वर्ष वे पूरी श्रद्धा से इस पर्व को मनाते हैं ताकि नाग देवता प्रसन्न होकर सबकी रक्षा करें।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारत में दीपावली के पांचवें दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है, जो भक्ति, आस्था और पारंपरिक मूल्यों का प्रतीक है।














