Regional

बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने नए सीजीएम चंद्रभूषण कुमार को दी बधाई

News Lahar Reporter

गुवा

बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गुवा सेल के नवपदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को बधाई दी गई।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके सेवा कार्यकाल में सेल के विकास की उम्मीद जताई। ईंटक नेताओं ने कहा कि चंद्रभूषण कुमार एक अनुभवी और कर्मठ अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सीजीएम सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलबाग सिंह, मुकुंद बोसा, जयसिंह नायक, विश्वजीत तांती, कमलजीत सिंह, मंगलु साहू, गुरुचरण, देवेंद्र पंडा, शेषनाथ, राजा, विकास, हरिश और करण सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा।

Related Posts