Regional

कोल्हान के आदिवासी गठबंधन सरकार का चेहरा पहचान चुकी है—हरिचरण साण्डिल

 

News Lahar Reporter

गुवा

पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल नो एंट्री मांग को लेकर परिवहन मंत्री सह सदर विधायक के आवास घेराव कर रहे आदिवासियों को सोमवार 11 बजे रात को धरना स्थल पर जिला प्रशासन की कार्यवाही की घोर निंदा की है।उन्होंने संवेदित हों कहा है कि जिला प्रशासन की कार्यवाही
के तहत आंदोलनकारियों ,महिलाओं और बच्चों को घसीट कर लाठीचार्ज किया जिसका जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम कड़ी शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने तीखी प्रक्रिया के तहत बताया कि
राज्य के हेमंत सोरेन सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिस तरीके से प्रतिदिन आदिवासियों पर उनके प्रत्येक आंदोलन में उनपर अत्याचार कर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है वह काफी दुखद है। आगे पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
श्री हरिचरण साण्डिल ने कहा कि कोल्हान के आदिवासी अब जेएमएम कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के चलचित्र और चेहरा की पहचान कर लिया है। श्री साण्डिल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों को धर्मांतरण किया जा रहा है और दूसरे तरफ पुलिसिया कार्रवाई कराई जा रही है। ये हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों को खत्म करने में तुली है। जिसका कभी कोल्हान की जनता कभी पूरा होने नहीं देगी।

Related Posts