चक्रधरपुर विधायक ने भाजपा पर फोड़ा बवाल का ठीकरा
News Lahar Reporter
चक्रधरपुर: चाईबासा में नो एंट्री और लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराव उरांव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला प्रशासनिक विफलता और भाजपा की गलत राजनीति का परिणाम है। विधायक उरांव ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को भड़का कर जनभावनाओं के साथ खेल रही है।
झामुमो विधायक ने कहा कि सरकार जनहित में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए काम कर रही है, परंतु विपक्ष अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मांग की कि चाईबासा में लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच हो और निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए।
प्रेस वार्ता में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि कोल्हान की शांति भंग करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











