पुलिस लाठी चार्ज के बिरोध में आयोजित कोल्हान बंद को लेकर चाईबासा एवं जगन्नाथपुर में शुरू हुई चक्का जाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं अंचल अधिकारी को सूचित कर बंद का ऐलान—- हरिचरण सांडिल
News Lahar Reporter
गुवा
चाईबासा के पुलिस के लाठी चार्ज के बिरोध में कोल्हान बंद का असर देखने को मिल रहा है।आंदोलनकारी बस स्टैंड के पास पहुंचकर मुख्य सड़क परिचालन ठप कर दिया है।पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल नो एंट्री मांग को लेकर परिवहन मंत्री सह सदर विधायक के आवास घेराव के विरोध की कार्यवाही का जिला प्रशास की घोर निंदा की है।
श्री संडिल ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं अंचल अधिकारी को सूचित कर बंद का ऐलान किया ।

उन्होंने संवेदित हों कहा है कि जिला प्रशासन की कार्यवाही
के तहत आंदोलनकारियों ,महिलाओं और बच्चों को घसीट कर लाठीचार्ज किया जिसका जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम कड़ी शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने तीखी प्रक्रिया के तहत बताया कि
राज्य के हेमंत सोरेन सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिस तरीके से प्रतिदिन आदिवासियों पर उनके प्रत्येक आंदोलन में उनपर अत्याचार कर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है वह काफी दुखद है।

आगे पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
श्री हरिचरण साण्डिल ने कहा कि कोल्हान के आदिवासी अब जेएमएम कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के चलचित्र और चेहरा की पहचान कर लिया है। श्री साण्डिल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों को धर्मांतरण किया जा रहा है और दूसरे तरफ पुलिसिया कार्रवाई कराई जा रही है। ये हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों को खत्म करने में तुली है। जिसका कभी कोल्हान की जनता कभी पूरा होने नहीं देगी।











