Politics

झामुमो अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-घाटशिला में जीतेगी JMM

News Lahar Reporter

जमशेदपुर: घाटशिला में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच साकची में पुराना कोर्ट के सामने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के ऑफिस में झामुमो के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा सीट झामुमो की रही है। झामुमो इस सीट को फिर जीतेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता सबक सिखाएगी। अजय रजक ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह समेत कई भाजपा नेता झामुमो में शामिल हुए हैं। यह नेता कई साल से भाजपा में थे और अब समझ गए हैं कि भाजपा में कुछ नहीं है। जनता भाजपा से नाराज है। इसीलिए यह नेता झामुमो में आ गए हैं।

Related Posts