Regional

पाकुड़ में चलंत वाहन सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

 

News Lahar Reporter
पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा शुक्रवार को पाकुड़ प्रखंड के सभागार में चलंत वाहन सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा जरूरत पड़ने पर प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके समझाए। साथ ही, लोगों की समस्याएँ सुनी गईं तथा समाधान के लिए आगे की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं—सम्बंधित सुविधाओं और पात्रता—के बारे में जागरूक करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएँ और योग्य लोगों को इनसे जोड़ें।

कार्यक्रम में बीपीओ, पीएलवी पिंकी मंडल, चंद्र शेखर घोष, याकूब अली, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Posts