Politics

घाटशिला उपचुनाव : सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए प्रदेश महासचिव शुभम सिन्हा

News Lahar Reporter

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें युवा नेता एवं प्रदेश युवजन समाजवादी पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का नाम शामिल किया गया है। यह सूची 1 नवंबर 2025 को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी की गई।

इस अवसर पर शुभम सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार अभियान की कमान युवाओं को सौंपने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अब झारखंड में सशक्त भूमिका निभाने को तैयार है और समाजवादी पार्टी महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ मैदान में है।

शुभम सिन्हा ने कहा, “महागठबंधन धर्म का पालन करते हुए हम पूरी मजबूती से जनता के बीच जा रहे हैं। युवाओं की भागीदारी से बदलाव का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी उपस्थित रहे।
पार्टी के अनुसार, 3 नवंबर को सपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घाटशिला दौरे पर रहेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

 

 

Related Posts