मानगो में कांग्रेस का “वोट करो, गद्दी छोड़ो” अभियान शुरू, जनता से हस्ताक्षर जुटाए
News Lahar Reporter
जमशेदपुर : रविवार को मानगो क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से “वोट करो, गद्दी छोड़ो अभियान”* चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार जनादेश का सम्मान नहीं कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यह हस्ताक्षर राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे ताकि जनता की आवाज संवैधानिक स्तर तक पहुंचे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता को अपनी बात रखने का अधिकार है और यह अभियान उसी का माध्यम है।
नेताओं ने मौके पर कहा कि जनता का भरोसा सबसे बड़ा जनादेश होता है, और सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए।
—











