Crime

टुइलाडुंगरी में मेंस पार्लर के खिलाफ महिलाओं ने बुलंद की आवाज, गोलमुरी थाने में की शिकायत जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी

News Lahar Reporter

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में मेंस पार्लर चलते हैं। कुछ दिनों पहले महिलाओं ने हंगामा किया था। पुलिस पहुंची थी और मेंस पार्लर बंद कर दिया था। महिलाओं का आरोप है कि मेंस पार्लर में अनैतिक गतिविधियां होती हैं। महिलाओं का कहना है कि कुछ दिनों बाद संचालकों ने फिर मेंस पार्लर संचालित करना शुरू कर दिया था। इसकी पुलिस से शिकायत की गई और फिर पुलिस ने इसे बंद करा दिया है। लेकिन अभी तक मेंस पार्लर में संचालकों का सामान रखा है। इसलिए महिलाओं को आशंका है कि इन मेंस पार्लर को फिर शुरू किया जाएगा। इसी के विरोध में महिलाएं मंगलवार को गोलमुरी थाना पहुंचीं। महिलाओं की मांग है कि पुलिस मेंस पार्लर का सामान वहां से हटवाए और संचालकों को साफ निर्देश दे कि आइंदा कभी भी मेंस पार्लर इस मोहल्ले में नहीं खोला जाएगा।

Related Posts