श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी*
News Lahar Reporter
जमशेदपुर :कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाया।कार्तिक पूर्णिमा, जिसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार आज 5 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और पूरे वर्ष के गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है।जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी संगम स्थल पर, जहां स्वर्णरेखा और खरकई का मिलन होता है, सुबह के ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे शीतल जल में डुबकी लगाते नजर आए, जबकि घाटों पर उत्सव का खास माहौल छाया रहा। डुबकी के बाद परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु, शिव और मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। कई भक्तों ने तिल, चावल, फल, वस्त्र और अन्न जैसे आवश्यक वस्तुओं का दान-पुण्य किया, जो इस दिन अक्षय फल प्रदान करने वाला माना जाता है।














