Regional

घाटशिला उपचुनाव: गुड़ाबांदा प्रखंड के गुढ़ा गाँव में बाइक रैली और पंचायत सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी के पक्ष में दिखा जबरदस्त उत्साह

News Lahar Reporter

गुड़ाबांदा, पूर्वी सिंहभूम – घाटशिला उपचुनाव को लेकर आज गुड़ाबांदा प्रखंड के गुढ़ा गाँव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशाल बाइक रैली और पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य साहू उपस्थित रहे।

सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाइक रैली में भाग लिया। रैली गुड़ाबांदा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से गुजरते हुए गुढ़ा पहुँची, जहाँ सम्मेलन का आयोजन हुआ। रैली के दौरान “फिर एक बार—कमल सरकार” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

सम्मेलन में भारी संख्या में जनता की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि इस बार घाटशिला में कमल ज़रूर खिलेगा। अपने संबोधन में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा की नीतियाँ जनता के विकास और सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ गांतात, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रखंड प्रमुख सुभजित मुंडा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुमंत श्यामल, मंडल उपाध्यक्ष डिजेन प्रधान, गुरुचरण मुंडा, दुर्गा प्रधान, दीपक कुमार पात्र, आलोक कुमार पात्र, देवाशीष प्रधान, अर्जुन मंडल, दयाल मंडल, विश्वकेतु मंडल, दीपक मंडल, प्रणव मंडल, साहेबराम मांडी, मदन मुंडा, भवानी सिंह, अजंम्बर दास, शिवचरण दास, मनोज महतो, भगवान मुंडा, जीत बाहन दास, गया किशोर प्रधान, सिधु दास, दुलाल महतो, निमाई महतो, अपु मंडल, शंकर मंडल, दखुराम नायेक, साहेब राउत, सुकेश साव, मनोज महतो, गुहिराम महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।

Related Posts