भारतीय हॉकी का 100 वीं वर्ष पूरी होने पर पुरूष एवं महिला वर्ग का मैत्री मैच आयोजन किया गया
News Lahar Reporter
गुवा
हांकी पश्चिमी सिंहभूम एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा सेल, हॉकी फीडर एकाडमी मेघाहातुबुरू के मैदान में शुक्रवार 7 नवम्बर को 10 बजे से भारतीय हॉकी का 100 वीं वर्ष पूरी होने से पुरूष वर्ग/महिला वर्ग का एक एक मैत्री मैच आयोजन किया गया। आयोजक बीर सिंह मुण्डा (अध्यक्ष) हॉकी टीम पं० सिंहभूम,जगदीप महाराणा (सचिव),इलियस भेंगरा कोषाध्यक्ष),जेकब, लकारी, मार्शल, अरविंद लाल और सी एस आर प्रबंधक आदि सहयोग हेतु खेल में मौजूद थे।
परिणाम स्वरूप महिला वर्ग के मैत्री मैच में ब्लू टीम ने 01 – 00 गोल से पिंक टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
पुरूष वर्ग में किरीबुरू हाटिंग और सेल डे बौडिंग सेन्टर मेघाहातुबुरू के बराबरी पर समय समाप्त हुआ। पेनल्टी सूट आउट में किरीबुरू हाटिंग 03-02 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।खिलाड़ी थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर सिंह मुंडा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को इतिहास का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है। उन्हें अपने असाधारण गेंद नियंत्रण और गोल स्कोरिंग के लिए जाना जाता था ।उन्होंने भारत देश की पहचान देश एवं विदेश में कराई है ।हॉकी के दुनिया के सम्राट के रूप में वे सदैव याद किए जाते रहेंगे ।















