Regional

जमशेदपुर के अमल संघ क्लब में सजे सुर और संगीत के बीच विजया सम्मेलन का भव्य आयोजन

News Lahar Reporter

जमशेदपुर। शहर के प्रमुख बंगला भाषी क्लबों में से एक अमल संघ क्लब के तत्वावधान में रविवार को क्लब परिसर में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शेखर डे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने किया तथा स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष सामंत कुमार ने दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत किए। राजा बड़ुआ ने “ओलिर ओ कथा सुने”, “आमार पूजा फूल भालोबाशार होये गेछे” गीतों से सभी का मन मोह लिया। संजीब बनर्जी ने “ओगो निरुपमा करियो खमा”, पापड़ी भट्टाचार्य ने “दिशाहारा मोंटारे”, त्रिपर्णा बनर्जी ने “दुर्गे दुर्गे दुर्गतिनाशिनी..”, “आधो आलो छायाते किछु भालोबाशाते” और हीरक सेन ने “मोने पोड़े रुबीराय” गीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सामंत कुमार, महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी, संतोष पात्र, तरुण विश्वास, अलक दत्ता, मनोरंजन सरकार, प्रवीर दास, शुभ्रत पात्र, रंजन बनर्जी, हेमंत दास, देबराज दास, इंद्रनील, आलेख्य, पूरबी घोष, विश्वरूप दास, देबाशीष, उत्पल, इति बनर्जी, सोमा विश्वास, सम्पा दासगुप्ता, मौसमी सिन्हा, काकली विश्वास, जया सरकार, शुभम, श्रावणी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम संगीत, सौहार्द और उत्सव की भावना से सराबोर रहा, जहाँ उपस्थित सभी ने आनंद और उमंग के माहौल का भरपूर आनंद उठाया।

Related Posts