छह वर्षीय अमन के हत्यारे हुए गिरफ्तार, अपने चाचा और दादा ने दिया घटना को अंजाम….. दादा ,चाचा को भेजा गया जेल चाची हुई फरार
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चतरा जिला के इटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत ग्राम कोईंडा के चर्चित अमन कुमार हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने दो दिन के अंदर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण रामवृक्ष साव के 6 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की हत्या उसके सगे दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव एवं चाची ने एक साजिश के तहत किया। उस बच्चे को इन तीनों ने जिंदा शौचालय की टंकी में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मृतक बच्चे के दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को चतरा जेल भेज दिया है। इसमें शामिल उसकी चाची फरार है। बता दें कि अमन कुमार 21 अक्टूबर को अपने घर से स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल से वह 12 बजे दिन में अपना घर लौट गया और घर के बगल में अपना किताब कॉफी रख कर वह बाहर के एक पुल पर खेल रहा था। जहां से उसे इन तीनों आरोपियों ने पड़कर उसे अपना घर ले आए। इसके बाद मौका पाकर उसे शौचालय के टंकी में जिंदा डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। मृतक के पिता मुंबई में नौकरी पर थे। बाद में घर पहुंच कर उसकी मां किताब कॉपी देखकर बच्चे को खोजबीन करने लगी। मगर उसका अता-पता नहीं चला। फिर शाम में इटखोरी थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी संबंधित सन्हा दर्ज करवाई। पुलिस इस पर गहन जांच पड़ताल करते हुए उसके घर पर पहुंची। जहां शौचालय के टंकी से दुर्गंध आने पर पुलिस शक के आधार पर टंकी का ढक्कन हटाया। शौचालय की टंकी में बच्चे का शव तैरता मिला। बाद में मृतक बच्चे की मां पूनम देवी के शक के आधार पर पुलिस ने दादा सकलदेव साव और चाचा आशीष साव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को चतरा जेल भेज दिया है।















