Crime

जमशेदपुर में किसान ने की आत्महत्या

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में लाई पहाड़ी निवासी नागेन्द्र सिंह ने जहर खाकर जान दे दी।वे किसान थे। उनके तीन बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि नागेन्द्र सिंह कृषि कार्य से परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को उन्होंने कीटनाशक दवा खा लिया था।उनको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नागेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Posts