छात्रा की चाकू से गोद कर हत्या, पोखरा से मिला शव

न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार:सीतामढ़ी में कॉलेज छात्रा वीणा कुमारी की चाकू से मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। वीणा की दोनों आंखें को भी फोड़ दी गई। लगभग 19 साल वीणा की डेड बॉडी एक पोखर में मिली।यह वारदात सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में हुई।
वीणा ग्रेजुएशन की छात्रा थी। इल्जाम है कि दो दिन पहले वीणा को उसका प्रेमी उदय कुमार महतो घर से उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह फिर घर नहीं लौटी। उसे इधर-उधर बहुत खोजा गया पर उसका कुछ पता नहीं चला। जब गांव की कुछ महिलाएं पोखर किनारे घास काटने गई तो पोखर में वीणा की लाश देखी। छात्रा के मर्डर होने की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई। शुरूआती जांच में यह बातें सामने आई कि वीणा BA में पढ़ाई कर रही थी। उसी के गांव का ही एक लड़का बराबर ऑटो से लेकर उसे कॉलेज लाया-जाया करता था। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हो गये थे। बीते गुरुवार उदय को वीणा के घर के पास देखा गया था। तब वीणा के घर में कोई नहीं थे, केवल छोटी बहन थी।