परसूडीह बाजार समिति से 83 हजार रुपए मूल्य के सरसो तेल चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के परसूडीह बाजार समिति से 83 हजार रुपए मूल्य का सरसो तेल चोरी करने और खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का अपराधी इतिहास रहा है।
घटना के संबंध में परसूडीह थाना प्रभारी राम कुमार ने प्रेस को बताया है कि बाजार समिति से 83 हजार रुपए मूल्य के सरसो तेल की चोरी तीन अक्टूबर को हो गई।इस संबंध में धर्मेन्द्र कुमार राय के बयान पर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई थी। जांच के दौरान बागबेड़ा के दुकानदार बंसीलाल साह को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी गए हाथी मार्का की सरसो तेल बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने बाजार समिति में रेकी करने के बाद राजा प्रसाद और सूरज यादव की मदद से तेल की चोरी कराई है। गिरफ्तार आरोपियों का अपराधी इतिहास रहा है।सभी को जेल भेज दिया गया है।