Regional

बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा के दौरान भव्य स्वागत हुआ 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: रांची श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा धर्म सभा के तत्वाधान में निकाली गई। शोभा यात्रा का डोरंडा ए जी मोड पर भव्य स्वागत किया गया। रथ पर सवार भगवान राम की आरती महिलाओं द्वारा किया गया। इस शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। मंडल के द्वारा शीतल जल की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार ,मंत्री पप्पू वर्मा, अंकित सिंह रोहित ठाकुर ,अलख निरंजन लाल, शुभम वर्मा ,दीपक राम ,आयुष गुप्ता, सुनील विजय, दिनेश गुप्ता ,शोभा पांडे ,रेखा देवी ,प्रिया कुमारी ,माही राय, विजयपाल ,धीरज गुप्ता ,नीरज गुप्ता, रोहित पांडे ,अमर कुमार ,बापी घोष, सहित डोरंडा के समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोग उपस्थित थे

Related Posts