Regional

सरकार अनुसूचित जाति का दर्जा दे, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : हारेलाल मंडल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित

जमशेदपुर में अखिल भारतीय सूढ़ी समाज की एक अहम बैठक रविवार को सोनारी में समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरेलाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाज को संबोधित करते हुए हरेलाल मंडल ने कहा कि हमे अनुसूचित जाति का दर्जा दे सरकार, नहीं तो उग्र आंदोलन। होगा उन्होंने समाज को एकजुट होने और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर महाजुटान की घोषणा की।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश चौधरी ने 3 दिसंबर को राष्ट्रीय महाधिवेशन करने की घोषणा की, जिसमे पूरे देश से प्रतिनिधि जुटेंगे।

इस मौके पर अखिल भारतीय सूढ़ी समाज के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया, साथ ही राजनीतिक परिवेश में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के एकजुटता पर अपना विचार रखे।इस मौके पर अध्यक्ष गणेश चौधरी, नंदलाल साहू, रंजीत मंडल, तापस मंडल, चीतो मंडल, सुमीत मंडल, कीर्तिवस मंडल, श्यामू मंडल, विकास दास, विक्रम मंडल, अजय मंडल, डा. संजय मंडल, निमाई मंडल, संपत मंडल, बसंत मंडल, गुणोधर मंडल, रघुनाथ मंडल, पोल्टू मंडल, भरत मंडल, अरुण कुमार, परमानंद प्रसाद, राजेश प्रसाद उपस्थित थे।

Related Posts