Crime

प्रताड़ना से तंग रांची जिला बल के जवान ने फांसी लगाकर जान दी 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में जिला बल के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक का नाम अभिषेक है और वह पुलिस लाइन में पदस्थापित था।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अभिषेक किसी पुलिस पदाधिकारी से झगड़ा कर घर गये। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन तत्काल उसे आर्किड अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, परिजनों ने अभिषेक को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Related Posts