जख्मी का इलाज के दौरान मौत
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के टेल्को काली मंदिर के पास रहने वाले 52 वर्षीय त्रिलोचन सिंह का इलाज के दौरान मौत हो गई।उनको इलाज के टी एम एच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तीन दिन पहले
घर जाने के क्रम में गोलमुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गए थे। लोगों ने त्रिलोचन सिंह को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया था।