Health

जिला में नए 13 लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 63 अस्पताल से डिस्चार्ज

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 11 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 13 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए । डेंगू पॉजिटिव लोगों में जाकिरनागर मानगो 1, जुगसलाई 1, बारीडीह 1, भिलाई पहाड़ी 1, धालभूमगढ़ 1, चाकुलिया 5, सोनारी 1, कदमा के 2 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।

अबतक कुल 9971 सैम्पल की जांच में 1265 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 158 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 10 आईसीयू में, 148 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 63 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related Posts