Uncategorized

गोइलकेरा में मुठभेड़, अनेक नक्सलियों के घायल होने की संभावना 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी में कई नक्सली घायल हो गए। हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के जवानों ने एंटी नक्सल अभियान शुरू किया। इस दौरान माओवादियों ने एकतरफा फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जबाबी कार्रवाई में कई माओवादी घायल हो गए है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। ज्ञात हो कि गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बल को क्षति पहुंचाने के लिए लगाएं ग्रे आईईडी बम बरामद कर नष्ट कर दिया।इस कड़ी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था, तभी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जम कर गोली बारी होने की बात कही जा रही है।

Related Posts