Crime

हजारीबाग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड:हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र एनएच-33 पर स्थित 14 माइल के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वही आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा कि ऑटो सवाल यात्री हरहद गांव से चरही में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में वस्तुओं की बिक्री करने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार में एक अन्य वाहन ने ऑटो को अपने चपेट में ले लिया।

इधर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Posts