Sports

समाहरणालय परिसर में “झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023” के ट्रॉफी का प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया उपायुक्त नें ट्रॉफी का किया अनावरण, कहा इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का वातावरण तैयार होगा बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेग- उपायुक्त

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: राजधानी रांची में एशिया के 6 देशों के मध्य आयोजित झारखंड वूमेनस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी आज सरायकेला पहुंची, जहां जिले के विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने इसका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने इस ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश की शान है। झारखंड में हॉकी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का वातावरण तैयार होगा बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स की तरह की इस चैंपियनशीप में भी हमारी महिलाएं देश का नाम रोशन करेगी। ज्ञात हो कि झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशिया के 6 देशों के मध्य महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड एवं दक्षिण कोरिया की टीमें भी भाग ले रही है। झारखंड में इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए राज्य के 24 जिलों में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के तहत आज यह ट्रॉफी सरायकेला पहुंची जहां जिला समाहरणालय में इसका भव्य स्वागत किया गया। जिले के उपायुक्त एवम उप विकास आयुक्त ने हॉकी बॉल को पुश कर हॉकी इंडिया को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आई टी डी ए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष , सचिव, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts