Regional

एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के मूल ट्रॉफी का किया गया अनावरण

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: हजारीबाग जिला में महिला हॉकी एशिया चैंपियनशिप 2023 ट्रॉफी का न्यू स्टेडियम संत कोलम्बा कॉलेज में उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ,उप विकास आयुक्त ,आईएएस प्रोबेशनर सुलोचना मीणा द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया। एशियन हॉकी महिला प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार झारखंड राज्य में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक रांची में किया जा रहा है ।इस ट्रॉफी का अनावरण हजारीबाग के न्यू स्टेडियम में आज एक भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग चोथे मनोज रतन

उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार,

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव मौजुद रहे।

सभी 24 जिलों में यह कार्यक्रम राज्य सरकार से प्रस्तावित है इसी कड़ी में आज हजारीबाग में

कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह ट्रॉफी हमारे देश की लड़कियां जीतेंगी यह पूर्ण भरोसा है और यह भारत के लिए गौरव का दिन होगा। इस एशिया वुमन चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर झारखंड राज्य को मिला यह बहुत ही स्वर्णिम अवसर है और हम लोग अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि मूल ट्रॉफी का अनावरण करने का मौका मिला।

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी लड़कियों यह ट्रॉफी जीत जाए और हॉकी के साथ साथ अन्य खेलों में भी हजारीबाग के खिलाड़ियों ने बहुत नाम कमाया है इस गौरव को बरकरार रखना है।

खेल में बहुत सारे अवसर हैं जिसके माध्यम से बेहतर और स्वर्णिम करियर बनाया जा सकता है l।

यहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों को इस ट्रॉफी अनावरण से प्रेरणा मिलेगी ताकि वह भी भारत को रिप्रेजेंट कर सके।

यह कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय एवं हॉकी एसोसिएशन हज़ारीबाग़ द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़िला खेल कार्यालय का मुख्य योगदान रहा।

Related Posts