Crime

जमीन विवाद में फारुख की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लोधना गांव में फारुख शेख नामक 52 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फारुख शेख किसान था और लोधना गांव स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी वक्त दो-तीन व्यक्ति आए और पहले कुछ बात की। बातचीत के बाद उन्होंने पिस्टल निकाल कर फारुख को गोली मार दी। गोली फारुख के सिर, चेहरे और पेट में लगी है। अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी हैं। गोली लगते ही फारुख वहीं गिर गया।गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग दौड़े और घायल फारुख को इलाज के लिए तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार फारुख शेख का गांव के ही फरीद शेख के साथ जमीन विवाद चल रहा था। मामला हाई कोर्ट में था। इसी बीच आज यह घटना घटी। उन्होंने आशंका जताई है कि यह हत्या उसी से संबंधित है। इधर इस संबंध में जामा थाना प्रभारी उत्तम पासवान ने कहा कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts