Health

जिला में आज नए 2 डेंगू पॉजिटिव पाये गए, 18 अस्पताल से डिस्चार्ज*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले में 23 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 2 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में बर्मामाइंस 1 और कदमा के 1 व्यक्ति शामिल हैं।

 

अब तक कुल 11524 सैम्पल की जांच में 1358 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 106 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 3 आईसीयू में, 103 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 18 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Related Posts