Sports

फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी की झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का शेड्यूल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड ‌:राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 27 अक्टूबर से झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। यह चैंपियनशिप पांच नवंबर तक चलने वाली है। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे।
जिसमें 27 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक विभिन्न देशों की टीम के बीच मैच होगा। रांची में सभी मैच एक ही पूल में खेले जाएंगे। पहला मैच शाम चार बजे, दूसरा मैच शाम 6.15 बजे और तीसरा मैच शाम 8.30 बजे खेला जाएगा। हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे।

Related Posts