Crime

विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ हक़ के लिए ससुराल पर चार दिनों से दे रही है धरना, पुलिस है मौन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:बोकारो के चास थाना अंतर्गत तारानगर फेरी मोहल्ला में विगत चार दिन से जीवन ज्योति नाम की विधवा महिला अपने ससुराल में धरना पर बैठी है। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी हैं।वह ससुराल वालों से अपना हक़ मांग रही है। जिससे ससुराल पक्ष देना  नहीं चाहते हैं।इस संबंध में महिला ने चास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से मदद नहीं मिला। लाचार हो कर ससुराल में धरना पर बैठ गई।

महिला का कहना है कि वह बिहार के मुंगेर जिले की मूल निवासी है।चास के आशीष कुमार के साथ 2003 में शादी हुई ।वह अपने ससुराल में रह रही थी। मगर कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे।उसे अलग रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया।महिला का पति आशीष कुमार ड्राइवर का काम करके किसी तरह गुजारा चला रहे थे।इस दरम्यान महिला घर में ही पढ़ाई की। उसे पटना सचिवालय में जॉब लगी।इसके बाद महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पटना शिफ्ट हो गई। इस बीच 23 दिसंबर 2022 को उसके पति का गंभीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई।इसके बाद महिला क्रिया कर्म के लिए वापस अपने ससुराल आई। मगर उन्हें ससुराल वालों ने घर में प्रवेश करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला वापस पटना आ गई।वहीं पिछले शुक्रवार को महिला दो बच्चों के साथ वापस ससुराल आई, तो घर में ताला लगा हुआ पाया। महिला ने जब ससुराल वालों से फोन पर संपर्क किया तो ससुराल वालों ने घर में प्रवेश करने से मना करते हुए वहां से वापस जाने को कह दिया।महिला ने अपनी मदद के लिए चास थाने पुलिस से गुहार लगाई है और एक लिखित आवेदन भी दिया है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस से मदद मांगी गई थी तो उस वक्त पुलिस के द्वारा मदद की गई थी ।मगर अभी तीन दिनों से दरवाजे के बाहर अपने दो बच्चों के साथ बैठी हुई है। जिसे कोई मदद नहीं कर रहा। महिला का कहना है कि ससुराल के लोग कमरे में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं और बार-बार हम लोगों को यहां से जाने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने तथा बच्चों के जान माल की भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Posts