Crime

रशियन कुत्ते की हुई चोरी, मलिक ने जमशेदपुर एसपी से खोजने की लगाई गुहार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के टेल्को क्रोश रोड़ नंबर 19निवासी रियाज अहमद का रशियन कुत्ता चोरी हो गया।इस संबंध में रियायत अहमद ने जमशेदपुर एसपी से खोजने का गुहार लगाई है। उन्होंने एक पत्र देकर एसपी को बताया है कि झारखंड में एक मात्र उनके पास रशियन मूल का कुत्ता था।जिसे आयात कर मंगाया गया था।इस कुत्ते का मूल्य एक लाख साठ हजार रुपए है। उसके गले में चिप्स लगा हुआ है।जिससे शनिवार की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।इस संबंध में उन्होंने टेल्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने गए थे,लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। अतः आप हमारी मदद करें।

Related Posts