Regional

पालकी साहिब के स्वागत को आतिशबाजी की रौशनी से चकाचौंध होगाआसमां*  *अविस्मरणीय होगा साकची में पालकी साहिब का स्वागत: निशान सिंह*

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व पर निकलने वाले नगरकीर्तन को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी सदस्य अति उत्साहित हैं। पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से करने को तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। रविवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक विशेष बैठक बुलायी गयी। जिसमे आगामी 27 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

गुरूद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी पालकी साहिब के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा की जायेगी। उन्होंने जमशेदपुर की तमाम संगत से आग्रह किया है कि इस भव्य आतिशबाजी का आनंद संगत अवश्य ले क्योंकि साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा। महासचिव परमजीत सिंह काले, जैमल सिंह और सतिंदर सिंह रोमी ने कहा कि नगरकीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की दर्शनीय वर्षा की जायेगी। बलबीर सिंह, जगमिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह निक्कू ने लंगर के समुचित आयोजन के लिए सुझाव दिए। नगरकीर्तन से पूर्व 22 नवंबर से पांच दिन प्रभात फेरी निकालने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह छीते की देखरेख में स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। इच्छुक संगत प्रभात फेरी को घर बुलाने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी। जिसकी अगुवाई नौजवान सभा के प्रधान मनमीत सिंह करेंगें। निशान सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नगरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

बैठक में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान गुरमीत कौर, मंजीत कौर, सतनाम कौर, अवतार कौर, हरजिंदर कौर, नरिंदर कौर, साकची कमिटी के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, जैमल सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह, जगमिंदर सिंह, बॉबी सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, मनोहर सिंह मित्ते, सरबजीत सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता बलजीत संसोआ ने किया।

Related Posts