Politics

जनजातीय गौरव दिवस मनाने को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी टोन्टो मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष लेविया लागुरी के अध्यक्षता में सान झींकपानी में किया गया।
जिसने मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा प्रवासी प्रताप कटियार महतो सम्मिलित हुए।
बैठक में आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने एवं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातु में आगमन में सम्मिलित होने की तैयारी बैठक की गई जिसमें टोन्टो मंडल के सभी बुथो से कार्यकर्ता एवं आम लोग सम्मलीत होने पहुंचेंगे। जिसके लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि झारखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली पहुंच रहे हैं और केंद्र सरकार ने उनके जन्म दिवस को गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है जिसे पूरा देश गौरव दिवस के रूप में मनाया रहा है साथी दिवाली के पूर्व लाखों परिवारों के लिए आगामी 5 वर्षों तक मुफ्त राशन की घोषणा की इसके लिए मोदी जी को हम सभी आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने समाज में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की है। बैठक में चंद्र मोहन तियु कृष्णा खण्डंईत नरेश नायक शांतनु नायक जितेंद्र कुमार पान भीमसेन लागुरी अर्जुन दास परेश नायक अरुण नायक विपिन नायक कुलदीप नायक बाबूराम लागुरी पातर बालमुचु सम्मिलित हुए।

Related Posts