Regional

दस्तार पर इक ओंकार लिख नन्हे मुन्ने देंगे ईश्वर एक है का सन्देश टर्बन बैंक ग्रुप का जत्था नगरकीर्तन में करेगा दस्तार की महत्ता का प्रचार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित लौहनगरी जमशेदपुर के जाने-माने दस्तार (पगड़ी) सिखलाई प्रशिक्षण संस्थान टर्बन बैंक ग्रुप के सदस्य 27 नवंबर को नगरकीर्तन में सिखों के ताज दस्तार की महत्ता का प्रचार करने के लिए एक अनोखी पहल करने जा रहें हैं।
शनिवार को ग्रुप के संचालक राजकमलजीत सिंह ने बताया कि प्रकाशपर्व पर उनके संस्थान का जत्था भी शोभायात्रा में शामिल होगा जिसमे नन्हे-मुन्ने बच्चे होंगे आकर्षण के केंद्र जो अपनी दस्तार पर इक ओंकार लिख कर ईश्वर एक है का सन्देश देंगे।


टर्बन बैंक ग्रुप के राजकमलजीत सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि वे नगरकीर्तन में शामिल होने की अनुमति लेने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह से मिले थे। भगवान सिंह ने उन्हें सहर्ष अनुमति देते हुए आग्रह किया था कि प्रकाशपर्व पर नगरकीर्तन में कुछ ऐसा करें कि छोटे-छोटे बच्चे प्रेरित हों। भगवान सिंह की साकारत्मक सोच का सम्मान करते हुए उन्होंने निर्णय लिया कि नन्हे-मुन्नों की दस्तार पर इक ओंकार लिख कर संगत को प्रेरित करने के साथ-साथ, ईश्वर एक है का सन्देश भी देंगे।
दोनों संचालकों का कहना है कि और कोई भी सिख उनके ग्रुप के साथ नगरकीर्तन में शामिल होना चाहता है, दस्तार पर इक ओंकार लिखवाना या दस्तार (पगड़ी) बांधना सीखने का इच्छुक है तो उनको मोबाइल 9835170841एवं 7004849405 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts