Regional

जावेद बने भाजपा सारंडा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में

भाजपा के सारंडा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जावेद खान बनाये गये। मेघाहातुबुरु स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में यह घोषणा जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विस्तारक लक्ष्मी नारायण भगत ने की। उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यालय में पंचायत स्तरीय बूथ सत्यापन हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में श्री भगत ने तमाम बूथ अध्यक्षों के कार्यों का जायजा लिया तथा बूथ कमिटियों को और मजबूत करने, भाजपा के जन विकास से जुड़ी तमाम कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान सारंडा मंडल महामंत्री रवीन्द्र पाल सिंह उर्फ बंटी, मंत्री अमर दास, उपाध्यक्ष कोमल लोचन दास, वीरु करुवा, वीरेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, दयाल सिंह, जलेश्वर गिरी, डी एन पाण्डेय, सुनीता सिंह, चंदा देवी, नीरज राम, सूरज मोहंती, मदन सांडिल आदि उपस्थित थे।

Related Posts