Regional

पंचायत ने महिला को नजायज संबंध का आरोप लगाकर दी तालीबानी सजा, पुलिस ने शिकायत के तीन महीने तक नहीं दर्ज की शिकायत 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राज्य के गढ़वा जिले में तीन माह पूराना एक शर्मनाक मामला सामने आयी है। यहां एक महिला को भरी पंचायत में 20 जूते मारे गए। इतना ही नहीं पीड़िता को जूते पर थूक कर चाटने को मजबूर किया गया, कान पकड़ कर सौ दफा उठक-बैठक कराया गया। इतना सब कुछ करने के बाद भी पंचों को मन नहीं भरा। उन्होंने महिला पर 56 हजार रुपए का जर्माना भी लगाया और इसके बाद उसके सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया गया। वहीं पीड़ित महिला के शिकायत के बाद भी तीन महीने तक मामला दर्ज नहीं किया है। लाचार हो कर पीड़ित ने आंन लाइन शिकायत की,तब मामला प्रकाश में आया।

 

पीड़ित महिला का कहना है कि इस घटना अगले ही दिन मेराल थाने में आवेदन दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।अब उसने ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज कराई है। यह घटना गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत तिसरटेटुका गांव की है। पीड़िता मुस्लिम समाज की है।पंचायत इसी समाज के लोगों ने बिठाई थी। महिला का कहना है कि उसे चरित्रहीन और डायन करार देकर यह जुल्म किया गया।

हालांकि यह घटना तीन महीने पुरानी है और इसकी शिकायत अब दर्ज की गई है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 15 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पंचायत बिठाई गई। गांव के जब्बार अंसारी, मुजाहिद अंसारी, इलियास अंसारी, साकिर अंसारी, मोकिर अंसारी, असगर अली, इमामुद्दीन अंसारी और इरशाद अंसारी उसके घर पहुंचे और उसे एवं उसके पति को पंचायत में ले गए। यहां सार्वजनिक तौर पर महिला पर गांव के एक युवक से नाजायज संबंध के आरोप लगाए गए। उस पर डायन होने का भी आरोप मढ़ा गया।महिला और उसके पति ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पंचायत में महिला को दंडित किया गया।ऑनलाइन कंप्लेन के आधार पर पुलिस महिला की शिकायत की जांच कर रही है। इस बाबत अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Posts