Law / Legal

झारखंड: मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी में 32 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची, रविवार: झारखंड के राजधानी रांची में मुक्ति संस्था ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत जुमार नदी के तट पर 32 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

संस्था के सदस्यों ने रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के मोर्चरी गृह से निकाले गए अज्ञात शवों को जुमार नदी के तट पर पहुंचाया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि देने का कार्य किया।

प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था ने नौ वर्षों से चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत आज तक कुल 1655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। इस अद्भुत मिशन का पांचवां सालाना कार्यक्रम इस बार संपन्न हुआ, जिसमें 32 शवों को मुक्ति संस्था ने आदर्श धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया।

अंतिम अरदास में परमजीत सिंह टिंकू ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्यों के साथ साथ प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, संदीप कुमार, अरुण कुटारियार, सीताराम कौशिक, संजू कुमार, राहुल चौधरी, विकाश सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, नीरज खेतान, और सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे।”

Related Posts